चंदौली, जनवरी 23 -- चंदौली, संवाददाता। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने शुक्रवार को नियामताबाद बीआरसी कार्यालय में स्थित सुनवाई स्थल पर निर्वाचन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदाताओं को जारी की जा रही नोटिसों की सुनवाई जांची। इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पायी गयी। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार जारी की गई नोटिसों की सुनवाई की जाए। इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के नियामताबाद बीआरसी कार्यालय में एसआईआर के तहत मतदाताओं को जारी नोटिस की सुनवाई की जा रही है। इसका निरीक्षण करने के लिए डीएम चंद्रमोहन गर्ग अचानक पहुंच गए। इस दौरान तीन अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नोटिस की सुनवाई का कार्य करते मिले। वहीं सुनवाई में पर्याप्त संख्या में मतदाता भी उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.