हरदोई, जनवरी 28 -- हरदोई। एसआईआर के तहत नोटिसों पर सुनवाई में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने के निर्देश जिम्मेदार अफसरों को दिए गए हैं। सुनवाई प्रक्रिया का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 की सुनवाई को गंभीरता से लें। चयन किए गए स्थल प्राधिकृत अधिकारी से संबंधित विवरण, सुनवाई की तिथि एवं समय संबंधित तिथि के लिए चयनित भाग संख्याओं के विवरण इत्यादि का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। मतदाताओं को भेजे गए नोटिस की सुनवाई हेतु चयनित स्थल, प्राधिकृत सुनवाई की तिथि एवं समय तथा संबंधित तिथि हेतु चयनित भाग संख्याओं के विवरण की सूची समस्त मान्यता ...