नोटिफिकेशन भेजकर युवक के खाते से एक लाख रुपये निकाले
गाज़ियाबाद, मई 24 -- लोनी, संवाददाता। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के मोबाइल में नोटिफिकेशन भेजकर ठगों ने खाते से एक लाख रुपये ठग लिये। पीड़ित ने मामले की शिकायत बैंक के अधिकारियों व साइबर सेल से की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी में रहने वाले हरवीर सिहं रिबन की माला बनाने का कार्य करते है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 मई को मोबाइल पर नोटिफिकेशन आया। जिसके बाद मोबाइल की स्क्रीन काली हो गई। कुछ देर बाद मोबाइल के चालू होने पर खाते से दो बार में एक लाख रुपये कटने का मैसेज आया। उन्होंने बताया कि ठगों ने महज चार मिनट में खाते से एक लाख रुपये उड़ा दिये। उन्होंने मामले की जानकारी आईसीआईसीआई बैंक के ब्रांच मैनेजर व साइबर सेल पर दी। प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.