नोजगे पब्लिक स्कूल के दो छात्र राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित
रुद्रपुर, मई 26 -- खटीमा। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इंडिया ओपन प्रतियोगिता (नेशनल क्वालीफायर) में नोजगे पब्लिक स्कूल के दो छात्रों का राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता 15 मई से 23 मई को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की गई। विद्यालय प्रबंधक सुरेन्दर कौर और प्रधानाचार्य हेम चन्द्र पन्त ने बताया कि 10 वीं के छात्र सुकीरत सिंह और 11 वीं के अर्श लखटकिया ने चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी दोनों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.