नोजगे के 10 छात्रों ने पास की घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा
रुद्रपुर, मार्च 3 -- खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) के 10 विद्यार्थियो ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा पास की है। उत्तराखण्ड के कई केन्द्रों पर परीक्षार्थियो ने कक्षा 6 और 9 के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी। इसमें नोजगे पब्लिक स्कूल के 10 विद्यार्थियो नैतिक राणा, अर्शलीन कौर, भावेश गिरि, एरवदीप सिंह, जोधवीर सिंह, अक्षत राणा, आयुष पन्त, अमन खर्कवाल, अर्चित सिंह, प्रियांशु चन्द ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रबन्ध निदेशिका सुरेन्दर कौर ने विद्यार्थियों और उनके परिजनो को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.