रुद्रपुर, जनवरी 3 -- खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल टिवंकल के विद्यार्थियों द्वारा वन चेतना स्टेडियम चकरपुर में आयोजित बैडमिंटन विधानसभा खटीमा ट्रायल मे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगामी चैंपियनशिप खेल महाकुंभ 2025-26 की बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। जिसमें अंडर 14 बालिका वर्ग बैडमिंटन डबल में पीहू पांडे व जसनूर कौर, अंडर 12 मिक्स डबल में आदित्य ज्याला और निशा दत्ता, अंडर 19 बैडमिंटन मिक्स डबल में मनु शर्मा व सूजल खाती, अंडर 19 सिंगल बैडमिंटन बालिका वर्ग में पलक राणा चयनित हुई। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन विद्यालय के बैडमिंटन कोच शारीरिक शिक्षक रमेश रौतेला ने किया तथा टीम का संचालन विवेक राना ने किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रबंध निदेषिका ट्विंकल दत्ता ने बधाई दी। इस मौके पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.