नोजगे के मुक्केबाजों ने खेल महाकुंभ में जीता स्वर्ण
रुद्रपुर, सितम्बर 21 -- खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) के मुक्केबाज मोहम्मद जिशान और जिया अंसारी ने खेल महाकुंभ की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते। स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया। विद्यालय की प्रबंधिका सुरेंद्र कौर और प्रधानाचार्य हेम चंद्र पंत ने दोनों खिलाड़ियों को उपलब्धि पर बधाई देते हुए राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनके बॉक्सिंग कोच ललित पांडेय के मार्गदर्शन और नियमित प्रशिक्षण को दिया गया। यहां वीरेंद्र कुमार, करण सिंह बिष्ट, गीता धामी, भूपेंद्र कुमार सौन, मोहम्मद उस्मान, कमलेश जोशी, रागिनी मेहता आदि शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.