नोजगे के छात्र दीपेश ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण
रुद्रपुर, अगस्त 24 -- खटीमा, संवाददाता। 21वीं उत्तराखंड स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में नोजगे पब्लिक स्कूल के कक्षा नौ के छात्र दीपेश चंद ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। दीपेश ने 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। देहरादून में 20 से 23 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के 730 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दीपेश की इस उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय परिवार ने उन्हें और शूटिंग कोच नवीन चंद को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रबंध निदेशिका सुरेंद्र कौर (हैप्पी मैम) और प्रधानाचार्य हेम चंद्र पंत ने दीपेश को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर आरपी पंत, वीरेंद्र सिंह, करन सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह सौन, संजय कुमार, मो....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.