रुद्रपुर, जुलाई 22 -- खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी) की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की जीवाईएस समस्या खोज ऑनलाइन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में देशभर से एक हजार से अधिक प्रोजेक्ट प्राप्त हुए थे, जिनमें उत्तराखंड से केवल दो विद्यार्थियों का चयन हुआ और दोनों ही नोजगे पब्लिक स्कूल की छात्राएं हैं। प्रतियोगिता के परिणाम 19 जुलाई को जूम मीटिंग एवं यूट्यूब लाइव के माध्यम से घोषित किए गए। कक्षा नौ की छात्रा सिद्धि गुप्ता ने तीन सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए और 1,500 रुपये की नगद राशि हासिल की। वहीं कक्षा 11 की छात्रा नैंसी गुप्ता ने एक सांत्वना पुरस्कार के साथ 500 रुपये की नगद राशि प्राप्त की। यह भी पढ़ें- नोजगे (हैप्पी) के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई प्रतिभा विद्यालय की प्रबंधक सुरेंद्र कौर और प्रधाना...