नोजगे की छात्रा चिन्कल चौधरी बनीं नायब तहसीलदार
रुद्रपुर, सितम्बर 27 -- खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) की वर्ष 2013 बैच की छात्रा चिन्कल चौधरी ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा में सफल होने के बाद उन्हें नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति मिली है। चिन्कल की इस उपलब्धि से नोजगे पब्लिक स्कूल परिवार में खुशी की लहर है। विद्यालय की प्रबंध निदेशक सुरेंद्र कौर ने चिन्कल चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि छात्रा की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। प्रधानाचार्य हेम चंद्र पंत ने भी चिन्कल चौधरी को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- रश्मि कोहली बनीं नायब तहसीलदार यह भी पढ़ें- 2 बार यूपीएससी में फेल, शादी का दबाव, फिर लाखों की नौकरी छोड़ 83वीं रैंक लाकर बनीं IAS
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.