नोजगे की अदिति को कराटे में मिला कांस्य पदक
रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- खटीमा। नोजग पब्लिक स्कूल ट्विंकल मैम की छात्रा अदिति गुप्ता ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। अदिति का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। 26 से 28 सितंबर तक देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा अदिति गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधिका ट्विंकल दत्ता ने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से खिलाड़ियों में शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास होता है। इस मौके पर विद्यालय के डॉ. विनय जैन, उप प्रधानाचार्या शेफाली अग्रवाल, रमेश रौतेला, विवेक राना, जसविन्दर पाल कौर, अनिल सिंह, सुनीता वर्मा, श्वेता बत्रा, हरमीत कौर, प्रभदीप कौर, लवली सुनील आदि मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.