सासाराम, अप्रैल 1 -- नोखा, एक संवाददाता। नगर के पटेल नगर स्थित भगवान शंकर मंदिर परिसर में मंगलवार की रात भव्य चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पारंपरिक लोक संस्कृति से सराबोर इस आयोजन ने क्षेत्र के लोगों को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नगर परिषद सभापति राधेश्याम सिंह, उप सभापति धनजी सिंह तथा व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष विजय सेठ ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद मंदिर परिसर लोक संगीत की मधुर ध्वनियों से गूंज उठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.