सासाराम, मार्च 24 -- नोखा। सूर्य उपासना के चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर सूर्य मंदिर तालाब घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सूर्यमंदिर कमेटी अध्यक्ष मनु सिंह ने बताया कि व्रती या उनके साथ घाट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, सदस्य विगत एक सप्ताह से लगातार मेहनत कर रहे हैं। रास्ते में रोशनी की व्यवस्था,महिला व्रतियों के लिए कपड़ा बदलने की घेराबंदी,बैरिकेटिंग आदि की व्यवस्था की गई थी। नगर परिषद प्रशासन द्वारा सूर्यमंदिर तालाब को सुव्यवस्थित करने का प्रयास किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...