सासाराम, जून 12 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम एक ऑटो चालक को गोली मारकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। अपराधी चालक का ऑटो रिक्शा और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। घटना जनगरा लख के समीप हुई।

घायल चालक का इलाज घायल चालक को पहले नोखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार संझौली थाना क्षेत्र के अमेठी गांव निवासी 22 वर्षीय गौतम कुमार ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

घटना का विवरण गुरुवार की शाम सासाराम से एक युवक ने जनगरा जाने के लिए उनका ऑटो रिजर्व बुक किया था। चालक युवक को लेकर निर्धारित स्थान की ओर रवाना हुआ। रास्त...