भागलपुर, अप्रैल 28 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। नगर पंचायत ठाकुरगंज में मंगलवार को विकास कार्यों को नई दिशा देते हुए तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया। खोपड़ापट्टी स्थित सरकारी भूमि पर आयोजित कार्यक्रम में सम्राट अशोक भवन, सामग्री पुनर्प्राप्ति सुविधा (एमआरएफ) एवं विंडरो प्रसंस्करण (डब्ल्यूएफ) परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। सम्राट अशोक भवन का शिलान्यास स्थानीय विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने किया, जबकि विंडरो प्रसंस्करण परियोजना का शुभारंभ नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल के हाथों हुआ। इस मौके पर मुख्य पार्षद श्री पटेल ने कहा कि लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला सम्राट अशोक भवन क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.