मुरादाबाद, जून 23 -- महानगर में अतिक्रमण के चलते जाम लगना आम बात हो गई है। शायद ही कोई व्यक्ति होगा जो जाम की समस्या से पीड़ित न हो। इसी के चलते सोमवार को नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह, प्रवर्तन दल के प्रभारी अविनाश गौतम, स्मार्ट सिटी के चीफ इंजीनियर एके मित्तल के नेतृत्व में टीम पीलीकोठी चौराहा पहुंची। यहां से सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाया गया। सड़क किनारे नो पार्किंग में खड़ी आधा दर्जन गाड़ियों का चालान किया गया। इसके अलावा फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों का चालान किया गया। महिला अस्पताल के पास स्थानीय लोगों की निगम टीम से जमकर नोकझोंक के बाद हंगामा हुआ। स्मार्ट सिटी के चीफ इंजीनियर एके मित्तल और प्रवर्तन दल के प्रभारी अविनाश गौतम ने समझा-बुझाकर स्थानीय लोगों को शांत किया। इसके बाद अभियान मह...