नोकझोंक में एक पक्ष ने पुलिस से की शिकायत
धनबाद, मई 12 -- तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ बस्ती में जमीन विवाद को लेकर रविवार की सुबह दो पक्षों में हुए नोकझोंक के बाद एक पक्ष के रैयत सनातन सोरेन ने पुलिस को लिखित शिकायत की है। आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग नाजायज मजमा लगाकर भीड़ के रूप में आकर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत में शंकर किस्कू, टीकाराम मुर्मू व रामजतन मुर्मू के नेतृत्व में करीब बीस महिला व पुरुष को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.