ग्रेटर नोएडा, अक्टूबर 28 -- ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई वन स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)की शाखा में शनिवार को गबन की सुगबुगाहट शुरू हुई। दो ग्राहकों ने खाते में रकम न होने की शिकायत की। इसके बाद रातोंरात बैंक के सभी कर्मचारियों को हटा दिया गया। धीरे-धीरे बात फैलने लगी और मंगलवार को हंगामा खड़ा हो गया। खाताधारकों ने बताया कि सोमवार को कुछ लोग बैंक पहुंचे तो उन्हें खातों की जानकारी देने में आनाकानी की गई। यह बात फैलने लगी। सोशल मीडिया पर भी चर्चा होने लगी। इसके बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग बैंक पहुंचे, तो उन्हें सभी नए कर्मचारी दिखे। खातों की जांच और कर्मचारियों से बातचीत के दौरान उन्हें रकम गायब होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस से शिकायत की। कर्मचारियों ने बुधवार को प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। ...