नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक की ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश स्थित पाई शाखा में हुए 10.24 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में बैंक की एक ऑफिस असिस्टेंट कर्मचारी और उसके एक निजी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपी असिस्टेंट/सब-स्टाफ सदस्य की पहचान दीपांशी के रूप में हुई है, जबकि उसके सहयोगी की पहचान आशुतोष कुमार पाठक के रूप में हुई है। आशुतोष को दीपांशी का प्रेमी बताया जा रहा है। इन दोनों पर इस धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप है। इस बारे में मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए सीबीआई ने बताया कि इस संबंध में गत 29 अक्टूबर को शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ऑफिस असिस्टेंट ने निजी व्यक्ति और अन्य अज्ञात सहयोगियों के साथ मिलकर एक साजिश रची और विभिन्न ग...