बागपत, मार्च 12 -- बड़ौत। नगर की दिल्ली रोड स्थित रालोद के पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को एक बैठक का आयोजन हुआ,जिसमें 14 मार्च को नोएडा में होने वाली जयंत चौधरी की रैली को सफल बनाने का आहवान किया। बैठक में नवनियुक्त हस्तिनापुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि नोएडा में 14 मार्च को रैली का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें रालोद अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस रैली को सफल बनाया जाए। बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंथन किया। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी गांव-गांव बस लगाकर लोगों को रैली में पहुंचाने का कार्य करेगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह व संचालन मास्टर सुरेश राणा ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा, अश्वनी तोमर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, रामकुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.