नोएडा, अप्रैल 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में न्यायालय ने तीन आरोपी सत्यम वर्मा, हिमांशु ठाकुर और आदित्य आनंद की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली। वहीं, इस मामले में जेल भेजे गए 13 आरोपियों की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी।पुलिस कस्टडी रिमांड पर सुनवाई करते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (तृतीय) विरेंद्र अग्रवाल की अदालत ने आदेश में कहा कि मामले की विवेचना के लिए आरोपियों से पूछताछ और डिजिटल साक्ष्य की बरामदगी आवश्यक है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पुलिस कस्टडी 29 अप्रैल सुबह नौ बजे से शुरू होकर 30 अप्रैल शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगी। साथ ही, विवेचक को निर्देश दिया गया है कि आरोपियों को कस्टडी में लेने और वापस जेल भेजने से पहले उनका चिकित्सकीय परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.