ग्रेटर नोएडा, अप्रैल 18 -- नोएडा में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के मामले में श्रम विभाग ने 24 फैक्टरी के 200 से अधिक ठेकेदारों पर एक करोड़ 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही, उनका लाइसेंस रद्द करने के साथ ब्लैकलिस्ट करने की भी तैयारी है। अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि श्रमिकों के आंदोलन के दौरान 203 ठेकेदारों की भूमिका संदिग्ध मिली। उन्होंने श्रम कानूनों का उल्लंघन करने के साथ श्रमिकों को उनके हितों से वंचित रखा। श्रम विभाग ने श्रमिकों के भुगतान के लिए इन ठेकेदारों को जुर्माना देने के नोटिस भेजे हैं। जुर्माना लगाने के साथ उनके खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण और ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। हिंसा भड़काने में कुछ अन्य ठेकेदारों की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। पुलिस और प्रशासन उन्हें भी चिह्नित करने में जुटा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.