नोएडा, अप्रैल 14 -- Noida News : वॉट्सऐप पर एक सप्ताह पहले बने 883 लोगों के ग्रुप से नोएडा के श्रमिकों के आंदोलन की चिंगारी निकली। आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने वाला एक श्रमिक हरियाणा के मानेसर की फैक्टरी में काम कर चुका है। मानेसर की फैक्टरी में वेतन वृद्धि की जानकारी मिलने पर उसने श्रमिकों को एकजुट किया। पुलिस अब ग्रुप एडमिन और उसके साथियों को खोज रही है। सूत्रों के अुनसार नोएडा फेस-2 स्थित रिचा ग्लोबल की एक यूनिट हरियाणा में भी है, जहां पिछले कई दिनों से श्रमिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। वहां कंपनी प्रबंधन ने 35 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि को मंजूरी दी, जिसके तहत टेक्निकल स्टाफ का वेतन 20 हजार रुपये और नॉन-टेक्निकल स्टाफ का वेतन 15 हजार रुपये हो गया। यह भी पढ़ें- नोएडा हिंसा में 'बाहरी' साजिश का खुलासा: पुलिस ने 25 उपद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.