नोएडा, अप्रैल 14 -- नोएडा पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन को उग्र बनाने में कुछ बाहरी लोगों की भूमिका रही। उन्होंने कर्मचारियों को भड़काने का काम किया। इसके अलावा राजनीतिक दलों से जुड़े समर्थकों ने सोशल मीडिया के जरिये मामले को तूल दिया और कई भ्रामक सूचनाएं फैलाई गईं, जिससे स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई। पुलिस के अनुसार अब तक 25 ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है, जो या तो मौके पर अराजकता फैलाते नजर आए या फिर सोशल मीडिया के जरिये माहौल खराब करने की कोशिश करते पाए गए। इन सभी की पहचान वीडियो फुटेज, सीसीटीवी कैमरों और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिये की गई। पुलिस के पास कई ऐसी फुटेज भी हैं, जिनमें प्रदर्शन के दौरान नाबालिगों के हाथों में पत्थर दिख रहे हैं। यह भी पढ़ें- नोएडा की स्वर्ण जयंती से पहले सुलगी चिंगारी ने बढ...