नोएडा, मई 15 -- नोएडा में हुए हिंसक मजदूर प्रोटेस्ट पर बड़ा खुलासा सामने आया है। नोएडा पुलिस ने दावा किया है कि इन प्रदर्शनों से जुड़े एक आरोपी के अकाउंट में विदेश से 1 करोड़ रुपए जमा किए गए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी सत्यम वर्मा के बैंक खाते में डॉलर, पाउंड और यूरो के रूप में पैसे आए थे। पुलिस ने बताया कि 13 अप्रैल को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में दर्ज केस की जांच के दौरान खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि नोएडा की 80 से ज्यादा जगहों पर 40-50 हजार मजदूर इकट्ठा हुए थे और अशांति फैलाई थी। इस दौरान सड़कें भी जाम की गई थीं। अब पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी सत्यम वर्मा के खाते में विदेशों से भी पैसे आए थे। ये पैसे यूरो, डॉलर और पाउंड में आए थे।दोनों के आरोपियों के खिलाफ NSA पुलिस के एक बयान में बताया...