उन्नाव, अगस्त 17 -- सुमेरपुर, संवाददाता। बीघापुर तहसील क्षेत्र के मानपुर मनिकापुर गांव निवासी प्रोफेसर रामहर्ष सिंह लल्ला के बड़े बेटे सौरभ प्रताप सिंह लकी (30) की शनिवार रात नोएडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक डॉ सौरभ प्रताप सिंह ने हाल ही में गलगोटिया यूनिवर्सिटी, नोएडा में प्रोफेसर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। उन्होंने 15 जुलाई को विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर ज्वाइन किया था और वहीं कार्यरत थे। शनिवार शाम वह किसी काम से बाहर निकले थे। रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- निजी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की सड़क हादसे में मौत हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगी...