नोएडा स्पोर्ट्स सिटी में 1600 फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, 2 प्रोजेक्ट्स को ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी
नोएडा, मई 26 -- नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-150 स्थित स्पोर्ट्स सिटी की दो परियोजनाओं को सशर्त ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी कर दिए। अब इनका निर्माण कार्य और फ्लैटों की रजिस्ट्री के काम हो सकेंगे। इन परियोजनाओं में करीब 1600 फ्लैट की रजिस्ट्री का रास्ता खुल गया है। इससे खरीदारों को राहत मिलेगी। टाटा यूरेका और गोदरेज पॉम स्ट्रीट बिल्डर की यह परियोजनाएं सेक्टर-150 के एससी-2 भूखंड पर हैं। टाटा यूरेका की परियोजना में 430 और गोदरेज की परियोजना में 1160 फ्लैट के लिए ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी किया गया है। करीब दो महीने पहले एक अन्य परियोजना ब्रिकराइज के 458 फ्लैट के लिए ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी हो चुका है। हालांकि, इन परियोजनाओं में निर्माण कार्य लगभग पूरे हो गए हैं, सिर्फ रजिस्ट्री बाकी है। यह भी पढ़ें- नोएडा को बड़ी सौगात, महामाया से सेक्टर-94 त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.