लखनऊ, अप्रैल 13 -- यूपी के नोएडा फेज-2 में सैलरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर चल रहे मजदूरों के प्रदर्शन के बीच हिंसा भड़कने के बाद योगी सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नक्सलवाद को दोबारा जिंदा करने की 'बड़ी साजिश' की आशंका जताई है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भड़काऊ और विघटनकारी तत्वों के खिलाफ सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। रविवार रात लखनऊ में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद जारी बयान में सीएम योगी ने कहा कि देश में नक्सलवाद अब समाप्ति की कगार पर है, लेकिन कुछ ताकतें श्रमिक असंतोष का फायदा उठाकर इसे दोबारा जीवित करने की कोशिश कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश में नक्सलवाद अब लगभग समाप्ति की स्थिति में है, लेकिन इसे फिर से जिंदा करने के प्रयास एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकते हैं। हाल ही के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.