नोएडा से हवाला का धंधा चला रहा चीनी नागरिक और CA समेत 3 दबोचे; 10 शेल कंपनियों का खुलासा; फर्जी आधार कार्ड भी मिला
नोएडा, जुलाई 24 -- नोएडा एसटीएफ ने फर्जी कंपनियों के माध्यम से देश से सैकड़ों करोड़ रुपये हवाला के जरिये विदेश भेजने वाले चीन के नागरिक और उसके सहयोगी एक सीए समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके द्वारा 10 फर्जी कंपनियां बनाकर मनी लॉन्ड्रिंग की जा रही थी। नोएडा में अवैध रूप से रह रहे चीनी नागरिक ने मिजोरम के पते पर अपना भारतीय आधार कार्ड भी फर्जी तरीके से बनवा लिया था। इस संबंध में एसटीएफ की ओर से केंद्रीय एजेंसियों को रिपोर्ट भेजी गई है। एसटीएफ के एएसपी आरके मिश्रा ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-83 स्थित संदिग्ध कंपनी यूटीएल मैन्यूफैक्चरिंग पीवीटी एलटीडी के संबंध में जानकारी मिली थी, जो एक चीनी नागरिक लियो लॉन्गहुई द्वारा संचालित की जा रही थी। चार्टर्ड एकाउंटेंट संजीव और कौशलेंद्र भी कंपनी चला रहे थे। यह भी पढ़ें- नेपाल के कसीनो में हव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.