पीलीभीत, नवम्बर 29 -- पूरनपुर। एक किशोर ने फंदे पर लटकर कर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव पेड़ से लटकता देखे जाने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना हजारा क्षेत्र के गांव अशोक नगर के रहने वाले गुड़ाहनंद प्रसाद लखनऊ में रहकर मजदूरी करते हैं। उनका बेटा सनी 17 नोएडा में रहकर काम करता था। लगभग बीस दिन पहले सनी नोएडा काम करने गया था। गुरुवार को सनी नोएडा से वापस घर लौट आया। उसकी मां ने जल्दी वापस लौटने पर डांट दिया। शाम को सनी अचानक गायब हो गया। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव से दो सौ मीटर दूर एक शीशम के पेड़ से लटकता देखा गया। जानकारी लगते ही गांव में खलबली मच गई। सैकड़ों लोग मौके पर पहंुच गए। सनी की मां को जब इसकी सूचना मिली तो वह भी रोते बिलखते पहंुच गई। पुलिस ने शव पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.