देहरादून, जुलाई 11 -- देहरादून। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता हो गया। युवक की आखिरी लोकेशन नानकमत्ता उत्तराखंड मिली है। परिजनों ने पुलिस से युवक को खोजने की मांग की है। जानकारी के अनुसार राजकुमार चराया का बेटा रोहित चराया निवासी पानीपत हरियाणा राजौरी गार्डन दिल्ली में पत्नी के साथ रहते हैं। वह नोएडा की कंपनी में नौकरी करते हैं। 30 जून को रोहित घर से जॉब के लिए निकला था लेकिल वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। वह तभी से गायब है। इसकी सूचना नोएडा पुलिस को दी गई। रोहित की लोकेशन गाजियाबाद में मिली थी। वह बाइक में तेल डलवाते हुए दिखा था। इसके बाद नानकमत्ता उत्तराखंड में होने की जानकारी मिली। चाचा हरीश कोचर, भाई करण चराया ने बताया कि इसके बाद से रोहिता का सुराग नहीं लग पा रहा है।कहा कि नानकमत्त के इंस्पेक्टर और राजौरी गार्डन के इंस्पेक्टर रविंद्र...