नोएडा, जून 16 -- नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक पुस्ते पर आठ लेन का नया एक्सप्रेसवे बनाने को लेकर सोमवार को नोएडा प्राधिकरण दफ्तर में बैठक हुई। अब फिर से सेक्टर-94 से ग्रेटर नोएडा तक 8 लेन का एक्सप्रेसवे बनाने को लेकर तैयारी है। अब तक डीएनडी से ही एक्सप्रेसवे बनाने की कवायद चल रही थी। ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण से इस परियोजना को लेकर फीड बैक मांगा गया है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के विकल्प मार्ग के लिए यमुना पुस्ते पर नया एक्सप्रेसवे बनाने की योजना है। इस योजना को लेकर सोमवार को सेक्टर- 6 स्थित प्राधिकरण दफ्तर में हुई बैठक के दौरान चर्चा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नोएडा के एसीईओ सतीश पाल ने की। एसीईओ ने बताया कि बैठक में प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के अलॉइनमेंट को लेकर सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेटर न...