गुड़गांव, अगस्त 17 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर गुरुग्राम की पुलिस टीम ने गांजा तस्करी के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मामले की शुरुआत 15 अगस्त 2026 को हुई, जब पुलिस टीम ने गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के पास से संदिग्ध हालत में घूम रहे बिट्टू कुमार निवासी मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे सेएक किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस पर थाना डीएलएफ फेज-3 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।पूछताछ में बिट्टू ने खुलासा किया कि वह यह गांजा नोएडा से 20 हजार रुपये में खरीदकर लाया था और गुरुग्राम में इसकी सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी के खुलासे के आधार पर क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को मुख्य...