नोएडा से गिरफ्तार चीन के नागरिक ने चांदनी चौक में खोला था ऑफिस, हवाला से जुड़े गैंग के तार; रिमांड में खुलासा
नोएडा, अगस्त 14 -- नोएडा में बीस दिन पहले पकड़े गए चीनी नागरिक लियाओ लोंगहुई का पूरा गैंग हवाला कारोबार से जुड़ा है। उसने दिल्ली के चांदनी चौक में भी एक ऑफिस खोल रखा था। जहां से अन्य कंपनियों से डील होती थी। अभी तक 50 करोड़ से अधिक की धनराशि चीन भेजे जाने की पुष्टि हो चुकी है। गैंग के खिलाफ आयकर विभाग मुंबई की टीम भी जांच कर रही है। नोएडा एसटीएफ ने मुंबई के अधिकारियों से भी संपर्क कर जानकारी मांगी है। नोएडा एसटीएफ के एएसपी आर.के मिश्रा ने बताया कि एसटीएफ के इंस्पेक्टर सचिन कुमार की टीम ने चीनी नागरिक लियाओ लोंगहुई और सीए संजीव कुमार को तीन दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में उनसे कई जानकारियां मिली हैं। यह पूरा गैंग हवाला के कारोबार से जुड़ा है और इस कारोबार के लिए उन्होंने दिल्ली के चांदनी चौक में जेड डॉट वन इंटरप्राइजेज के नाम से ऑफिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.