नोएडा से किशोरी व आरोपी युवक बरामद
अलीगढ़, मई 31 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र से करीब एक महीने पहले लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को पुलिस ने शनिवार को नोएडा से सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही नामजद आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सफलता पीड़ित परिवार के बढ़ते आक्रोश और सामाजिक संगठनों के दबाव के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली। मामला बीते 3 मई का है, जब टप्पल के एक मोहल्ले की निवासी किशोरी को उपरकोट निवासी आमिर पुत्र यासीन बहला-फुसलाकर ले गया था। परिजनों ने 4 मई को टप्पल थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। लंबे समय तक सुराग न मिलने से परिजनों और स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भारी नाराजगी थी। शनिवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ टप्पल थाने पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने अल्टीमेटम दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.