नोएडा सेक्टर-62 के सामने NH-9 पर खत्म होगा जाम? DM ने सर्वे को 3 सदस्यीय कमेटी बनाई
नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- दीपक सिरोही, गाजियाबाद नेशनल हाईवे-9 (NH-9) नोएडा सेक्टर-62 के सामने गाजियाबाद की सीमा में जाम से राहत दिलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए गाजियाबाद के डीएम रविंद्र मांदड़ ने एक कमेटी बनाई है। कमेटी सर्वे के बाद सुझाव देगी और फिर इसी आधार पर काम शुरू होगा। नोएडा सेक्टर-62 के सामने गाजियाबाद सीमा में हाईवे पर अक्सर जाम लगा रहता है। सुबह और शाम वाहन चालकों को अधिक परेशानी होती है। वहां सवारी उतारने और बैठाने के लिए ऑटो और बसें खड़ी रहती हैं। नौकरीपेशा लोग नोएडा से गाजियाबाद, हापुड़ और अन्य शहरों को जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़े होते हैं। ऑटो और बसों के ठहरने से जाम लग रहा है। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को जाम खुलाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। यह भी पढ़ें- 1 नवंबर से नोएडा से ग्रेटर नोएडा आने-जाने के लिए मेट्रो के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.