नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नोएडा सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन तक मेट्रो विस्तार को मंजूरी ----------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नोएडा मेट्रो रेल परियोजना के तहत नोएडा सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन तक 11.56 किलोमीटर लंबे विस्तारित कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इस विस्तार परियोजना में आठ एलिवेटेड स्टेशन होंगे। कॉरिडोर के चालू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहरों में 61.62 किलोमीटर का सक्रिय मेट्रो रेल नेटवर्क होगा। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। शनिवार को फैसलों की जानकारी देते हुए सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नोएडा सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन (नोएडा) तक का विस्तारित गलियारा शहर के बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रत...