नोएडा, अगस्त 24 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने नोएडा फेज-2 थाना क्षेत्र स्थित रिचा ग्लोबल कंपनी में हुई श्रमिक हिंसा के मामले में आरोपी अंशु कुशवाहा की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। एफआईआर के अनुसार 10 अप्रैल 2026 को सुबह कंपनी में सैकड़ों कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि को लेकर नारेबाजी कर सभी गेट घेर लिए और कर्मचारियों को बंधक बनाकर तोड़फोड़ और आगजनी की धमकी दी। शिकायत में कहा गया कि हरियाणा के मानेसर स्थित इसी कंपनी की यूनिट में वेतन वृद्धि होने के बावजूद नोएडा में वेतन न बढ़ाए जाने से कर्मचारी नाराज थे। पुलिस की मध्यस्थता और जिला श्रम आयुक्त के नेतृत्व में हुई वार्ता के बावजूद 11 अप्रैल को कर्मचारियों ने दोबारा गेट घेरकर कंपनी में आवाजाही रोकी और भंगेल फ्लाईओवर पर जाम लगा दिया था। 13 अप्रैल को फिर हंगामा हुआ। जांच में पता चला कि द...