जौनपुर, जुलाई 23 -- जौनपुर, संवाददाता। शहर के रूहट्टा स्थित राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन के दिव्यांग बच्चों के विद्यालय एवं पुनर्वास केंद्र के बच्चों का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण नोएडा में संपन्न हुआ। भ्रमण के दौरान बच्चों ने फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन में दिव्यांगजनों की ओर से तौयार किए जा रहे हस्तशिल्प उत्पादों का अवलोकन किया और स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी हासिल की। यात्रा के दूसरे दिन बच्चों ने केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा से उनके आवास पर मुलाकात की। मंत्री ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तीसरे दिन आयोजित 'क्षितिज की गूंज-सपनों को पंख, हुनर को पहचान' कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- 159 दिव्यांग बच्चों के बीच बाटे गए सहायक उपकर...