हापुड़, अगस्त 25 -- नोएडा में आयोजित 26वीं यूपी स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हापुड़ की 11 छात्राओं ने भाग लेकर सात पदक जीते।विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि 11 छात्राओं ने शूटिंग कोच के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें पांच गोल्ड और सात सिल्वर पदक छात्राओं ने जीते हैं। छात्राओं ने ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया। उन्होंने बताया कि सौम्या त्यागी ने एक सिल्वर, एक गोल्ड, अर्पिता सिंह ने एक गोल्ड, काजल ने एक गोल्ड, आयुषी सिंह ने एक सिल्वर, माही चौधरी ने एक गोल्ड, माही त्यागी ने एक गोल्ड मैडल जीता है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: सर्वोदय पब्लिक स्कूल में पदक विजेता शूटर क...