नोएडा, अप्रैल 10 -- Noida News : उत्तर प्रदेश में टोल टैक्स की दरें बढ़ने के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से चलने वाली रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। किराए में एक से छह रुपये तक की वृद्धि की गई है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा के लिए अधिक भुगतान करना पड़ेगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 305 बसें हैं। सभी साधारण और सीएनजी से चलने वाली बसें हैं। डिपो से कई शहरों के लिए बसें चलती हैं। हालांकि लंबी दूरी में लखनऊ के अलावा अन्य किसी शहर के लिए डिपो से बस नहीं है। यह भी पढ़ें- नोएडा के प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल, फीस बढ़ोतरी की लिमिट तय50 से अधिक बसों का किराया बढ़ा डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक, 50 से अधिक बसों का किराया बढ़ा है। यह बसें एटा, कासगंज, बंदायू, बरेली, कालागढ़ आदि शहरों के लिए डिपो से चलती हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.