नोएडा, मई 2 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। नोएडा में बीते चार वर्षों में पीएफ खाताधारकों ने अपनी जरूरतों के लिए 12500 करोड़ रुपये से अधिक की भविष्य निधि निकाली है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अनुसार उत्तर प्रदेश में पीएफ निकासी की यह राशि सबसे अधिक है। इसमें लगभग 90 फीसदी आवेदन बीमारी में इलाज के लिए किए गए थे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से मिली जानकारी के अनुसार कोविड काल के दौरान सबसे अधिक राशि लोगों ने निकाली थी। खाताधारकों ने अलग-अलग वर्षों में भविष्य निधि निकासी के लिए आवेदन किया था। वित्तीय वर्ष 2022 से 2026 तक 1,25,57,44,15,422 रुपये लोगों ने पीएफ राशि निकाली है। इसमें लगभग 90 फीसदी आवेदन बीमारी में इलाज के लिए किए गए थे। वहीं, पीएफ निकालने वाले दस फीसदी खाता धारकों ने मकान निर्माण, शादी-विवाह के लिए, सेवानिवृत्ति आदि जैसे कारण ...