वार्ता, मई 11 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर-93 के गेझा गांव में घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे की लोहे का भारी गेट गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी दिल बैठ जाए। वीडियो विचलित करने वाला है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- भंगेल एलिवेटेड रोड के पास अब कम मिलेगा जाम, नोएडा प्राधिकरण ने कर डाला यह कामभारी-भरकम गेट बच्चे के ऊपर गिरा पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही फेस-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि बच्चा घर के बाहर लगे लोहे के गेट पर लटककर खेल रहा था। तभी अचानक गेट अपनी जगह से टूटकर उसके ऊपर गिर प...