नोएडा में 42वीं मंजिल से क्यों कूद गया संभव जैन, अब तक क्या-क्या पता चला
नोएडा, अक्टूबर 5 -- सुपरनोवा सोसाइटी के स्पायरा टावर की 42वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने वाले इंजीनियर संभव जैन के मामले में पुलिस ने अहम खुलासे किए हैं। बताया गया कि इंजीनियर बीते तीन महीने से तनाव में चल रहा था। इस बीच, रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। इसमें अत्यधिक रक्तस्राव से मौत होने की बात सामने आई। रविवार को नोएडा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अभी तक की जांच में सामने आया है कि इंजीनियर को परेशान देख पिता ने कई बार समझाया था। जब बेटे का अंतिम संस्कार किया गया तो पिता की आंखों से बस आंसू निकल रहे थे और जुबान एकदम खामोश थी। वह बार-बार आसपास मौजूद करीबियों से यही कहते रहे कि उनके जिगर का टुकड़ा चला गया। जीवन की अंतिम सांस तक बेटे का खालीपन नहीं भर सकेगा। ऐसा लग रहा है कि बेटे के साथ ही मेरी समूची दुनिया चली गई है। परिवार के अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.