नोएडा, अप्रैल 25 -- नोएडा में चार रूट पर 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इनमें किराया यूपी रोडवेज निगम की तरफ से निर्धारित दरों के हिसाब से लिया जाएगा। सेक्टर-90 डिपो में बसों के लिए 20 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। बसों के चलने में तीन-चार महीने का समय लगेगा। प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि बसों को चलाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के साथ समन्वय कर लिया गया है। इनको सिटी बस के तौर पर चलाया जाएगा। सभी बसों को सेक्टर-90 डिपो से चलाया जाएगा। इनके लिए सेक्टर-90 में बस डिपो, ई-चार्जिंग प्वाइंट, बस सर्विस स्टेशन, ड्राइवर-कंडक्टर वर्कशॉप आदि मुख्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इन बसों का संचालन उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा अपनी निर्धारित टिकट दरों पर किया जाएगा। बसों के संचालन पर होने वाले वीजीएफ-वायबिलिटी ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.