नोएडा, जनवरी 26 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा का एक्यूआई 24 घंटे में लगभग दोगुना हो गया। सोमवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। एक दिन पहले दोनों शहरों की हवा मध्यम श्रेणी में थी। नोएडा का एक्यूआई सोमवार को 219 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 120 था। शहर का एक्यूआई एक दिन में 99 अंक बढ़ा। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 226 रहा। एक दिन पहले यह 155 था। यहां का एक्यूआई 24 घंटे में 71 अंक बढ़ गया। दिनभर तेज हवा चली, लेकिन खिली धूप ने दोपहर में ठंड से राहत दी। सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड बनी रही। फरवरी के पहले हफ्ते से अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। बारिश होने की स्थिति में प्रदूषण कम होगा। इसके बाद के दिनों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.