नोएडा में 2 साल में सड़कों से 1500 CNG ऑटो हुए कम, जानिए क्या है इसकी वजह
नोएडा, जुलाई 23 -- नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सीएनजी ऑटो की संख्या लगातार घट रही है, जबकि इलेक्ट्रिक ऑटो तेजी से बढ़ रहे हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले दो सालों में जिले में करीब 1,500 सीएनजी ऑटो कम हो गए हैं। इसकी प्रमुख वजह परमिट का रिन्यूअल न कराना, पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त कराना और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेकर दूसरे जिलों में ऑटो का ट्रांसफर है। इसके विपरीत, इलेक्ट्रिक ऑटो की संख्या डेढ़ साल में करीब ढाई गुना बढ़ गई है।परमिट और फिटनेस खत्म होने से घटी संख्या परिवहन विभाग के अनुसार जून-जुलाई 2024 में जिले में 19,100 सीएनजी ऑटो रजिस्टर्ड थे। वर्तमान में यह संख्या घटकर 17,670 रह गई है। हालांकि दिसंबर 2024 में यह आंकड़ा 17,063 तक पहुंच गया था। विभाग का कहना है कि बड़ी संख्या में ऑटो मालिकों ने परमिट समाप्त होने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.