नोएडा, अप्रैल 19 -- नोएडा के दोनों एलिवेटेड रोड पर गाड़ियों का शोर कम करने के लिए साउंड बैरियर लगाए जाएंगे। इसके लिए प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। इन दोनों एलिवेटेड रोड के दोनों तरफ आवासीय क्षेत्र है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोग काफी समय से बैरियर लगाने की मांग कर रहे हैं। मास्टर प्लान रोड नंबर-2 पर सेक्टर-28 से 61 तक एलिवेटेड रोड बना हुआ है। इसके अलावा डीएससी रोड पर भंगेल एलिवेटेड रोड बना हुआ है। इन दोनों एलिवेटेड रोड से दिन रात निकलने वाली गाड़ियों का शोर रोकने के लिए प्राधिकरण साउंड बैरियर लगवाएगा। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अब टेंडर जारी किए जाएंगे। एमपी टू एलिवेटेड रोड पर साउंड बैरियर लगवाए जाने के काम में करीब 19 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। भंगेल एलिवेटेड रोड पर आने वाली लागत ...