नोएडा में होटल के लिए प्लॉट लेने का मौका, ई-निलामी से होगा आवंटन
नोएडा, मार्च 21 -- नोएडा प्राधिकरण ने हाल ही में होटल के 6 प्लॉट के लिए योजना निकाली थी, जिसमें सेक्टर-105 के एक बड़े भूखंड के लिए दो कंपनियों ने रुचि दिखाई है। जिन भूखंडों के लिए आवेदन नहीं आए, उनके लिए समय बढ़ाते हुए कंपनियों को मौका दिया जाएगा। इससे पहले 2009-10 में होटल योजना विवादों और कानूनी जांच के कारण फंस गई थी, जिसके बाद कई प्रयासों के बावजूद कंपनियां निवेश के लिए आगे नहीं आ रही थीं। नोएडा में करीब 20 साल बाद नए होटल बनने की उम्मीद जगी है। प्राधिकरण की ओर से निकाली गई होटल के छह में से एक भूखंड की योजना में दो कंपनियों ने आवेदन किया है। जो कंपनी आरक्षित मूल्य से अधिक की बोली लगाएगी, उसे भूखंड आवंटित कर दिया जाएगा। वर्ष 2005-06 के आसपास प्राधिकरण ने योजना लाकर होटलों के लिए कुछ भूखंड आवंटित किए थे। इसमें रेडिसन जैसे होटल खुले थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.