नोएडा में हाईराइज सोसाइटी की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, खाली कराए गए फ्लैट
नोएडा, जून 5 -- नोएडा के सेक्टर-74 स्थित एक हाईराइज रिहायशी सोसायटी में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे भीषण आग लग गई। आग 28 मंजिला इमारत के 12वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में लगी है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची लपटें निकलने लगीं। इसके बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे पूरी सोसाइटी में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। डरे-सहमे लोग जान बचाने को सीढ़ियों के जरिये इमारत से बाहर निकलने लगे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए इमारत को खाली कराया गया। एहतियातन आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों को भी वहां से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.